युवती को घर से भगाने के आरोप में मामला दर्ज
उधार दिए राशन के पैसे मांगे तो हमला कर जख्मी किया
थानासदर नवांशहर पुलिस ने किराना दुकानदार के साथ मारपीट के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में महिलाएं भी शामिल हैं। गांव लंगड़ोआ के रहने वाले निर्मल दास ने बताया कि गांव के लोग उधार लेकर जाते हैं। उसने गांव के ही एक व्यक्ति से उधारी चुकता करने की बात कही तो 7 लोगों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने उनकी बेटी के साथ भी मारपीट की।
पुलिस ने बयान के आधार पर गांव लंगड़ोआ के सग्गू, पिंदू, सोमा, सुलखण के अलावा तीन महिलाओं पर मामला दर्ज किया है।