पुलिस ने 14 क्विंटल चूरा-पोस्त नष्ट िकया
नवांशहर| जिलाड्रग डिस्पोजल समिति के फैसले के अनुसार 14 क्विंटल चूरा पोस्त नष्ट किया गया। समिति की तरफ से जिले के थानों से डिस्पोज किए जाने वाले चूरापोस्त का निरीक्षण किया गया। एसएसपी स्नेह दीप शर्मा के नेतृत्व में समिति सदस्य एसपी गुरदीप सिंह ने अदालत से निपटाए गए केसों से संबंधित थानों में पड़े माल मुकद्दमे को डिस्पोज करने से पहले माल का निरीक्षण किया। जिला अटारनी को रिपोर्ट भेजकर संबंधित मुकद्दमों का स्टेटस भी मांगा गया था ताकि किसी मामले की सुनवाई अदालत में चल रही हो और पुलिस उसे कहीं डिस्पोज कर दे। रिपोर्ट लेने के बाद चूरापोस्त नष्ट करवाया गया।