पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकार के खिलाफ रणनीति बनाएंगे एसएसए कर्मचारी

सरकार के खिलाफ रणनीति बनाएंगे एसएसए कर्मचारी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वशिक्षाअभियानके तहत काम करने वाले कर्मचारियों को 11 साल के बाद भी आज तक रैगुलर नहीं किया गया तथा इस मामले पर लगातार सरकार से उन्हें आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला।

सर्वशिक्षा अभियान कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलविंदर सिंह ने बताया कि यूनियन की ओर से संघर्ष की रूपरेखा तैयार करने के लिए 12 फरवरी को लुधियाना में बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत मुलाजिम वर्ष 2004 से लगातार काम कर रहे है।

शिक्षा विभाग का मौजूदा काम सर्व शिक्षा अभियान तहत काम करते दफ्तरी मुलाजिमों दरा लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान तहत ब्लाक दफ्तर, जिला फ्तर मुख्य दफ्तर मोहाल में काम कर रहे है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की पिछले दिनों शिक्षा मंत्री दलजीत सिंह चीमा ने मुख्य सचिव पंजाब के साथ मीटिंग हुई थी। परंतु मीटिंग में मुलाजिमों को रेगुलर करने के लिए कोई समय स्पष्ट नहीं बताया गया।

इसके अलावा 3 नवंबर 2015 को शिक्षा मंत्री के साथ शिक्षा मंत्री फीजियोथेरेपिस्ट को पे-स्केल लागू करवाने के लिए फाइल जल्द वित्त विभाग से पास करवाने का भरोसा दिया था। परंतु केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को पे-स्केल का वेतन नहीं दिया।

मुख्यमंत्री की मंजूरी के बावजूद वित्त विभाग की ओर से मुलाजिमों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लुधियाना मीटिंग में सरकार के खिलाफ अगले संघर्ष की घोषणा की जाएगी।

खबरें और भी हैं...