भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने की बैठक
नवांशहर। भाजपायुवा मोर्चा की एक बैठक जिला प्रभारी पंजाब के उपाध्यक्ष भानू प्रताप राणा भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रधान संजीव राणा की अगुवाई में हुई। बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए संजीव राणा ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 5 6 मार्च को मथुरा (यूपी) में आयोजित होने जा रहा है, जिस संबंध में आवेदन पत्र भरने के लिए ये बैठक की गई है। उन्होंने बताया कि इस बैठक के दौरान भानु प्रताप को दर्जन से अधिक पत्र भरकर सौंपे गए। संजीव राणा ने बताया कि इस आयोजन को देश के प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी, राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह अन्य केंद्रीय मंत्री पदाधिकारी संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि नवांशहर से वह अधिक से अधिक युवाओं के साथ लेकर वहां पहुंचेंगे। मौके पर बंगा के पार्षद सचिन घई, राजिंदर सिंह, राकेश राणा, अनिल नाहर, अजय कटारिया, नवीन चौधरी, मुकेश चेची आदि मौजूद रहे।