- Hindi News
- शहरी बूथ कमेटियां दो हफ्ते में बनाएगी भाजपा:शिव दर्शन
शहरी बूथ कमेटियां दो हफ्ते में बनाएगी भाजपा:शिव दर्शन
नवांशहरनगर कौंसिल चुनाव और बूथ कमेटियों को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों की बैठक जिला प्रधान संजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में चंडीगढ़ रोड पर मंडल प्रधान विकास नारद के निवास पर हुई। बैठक में जिला बूथ प्रभारी शिव दर्शन विशेष रूप से शामिल हुए।
बैठक में जिले की तीन नगर कौंसिलों नवांशहर, बंगा राहों में बूथ कमेटियों का गठन पहल के आधार पर करने का फैसला लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी नेता शिव दर्शन ने कहा कि जिस तरह से पार्टी ने लोकसभा चुनावों में मिशन 272 प्लस को सामने रखकर काम किया था, उसी तरह से नगर कौंसिल चुनाव को लेकर भी पार्टी वर्करों को अभी से मैदान में जुट जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार नगर कौंसिल चुनाव अकाली दल के साथ बेहतर तालमेल के साथ लड़ेगी, ताकि तीन नगर कौंसिलों पर जीत दर्ज की जा सके। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान संजीव भारद्वाज ने कहा कि जिले में पार्टी का आधार पहले से काफी बढ़ा है तथा नगर कौंसिल चुनावों में पार्टी की ओर से इसे और बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में आने वाले बूथों पर बूथ कमेटियों को री-कन्सट्रकट करने का काम दो हफ्ते में पूरा कर लिया जाएगा तथा इसके बारे में नवांशहर, बंगा राहों के मंडल प्रधानों से भी चर्चा की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि अगामी कौंसिल चुनाव में वार्डों के बंटवारों को लेकर अकाली दल के नेताओं से मिल बैठकर विचार कर लिया जाएगा तथा कहीं पर भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।
बैठक में प्रदेश कार्यकारणी मेंबर डा. अश्वनी धीर, जिला जनरल सेक्रेटरी डा. शिव कुमार तेजपाल, मंडल प्रधान एडवोकेट विकास नारद, बंगा मंडल प्रधान डा. नरेश रावल, राहों मंडल प्रधान संजय चोपड़ा, एडवोकेट परमजीत सिंह बख्शी, राहों मंडल के जनरल सेके्रटरी विनोद चोपड़ा मंगत चोपड़ा आदि उपस्थित थे।