पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन कर लौटी संगत, फूलों से हुआ स्वागत

तख्त श्री हजूर साहिब के दर्शन कर लौटी संगत, फूलों से हुआ स्वागत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तख्तश्री हजूर साहिब नांदेड़ के आसपास के गुरु धामों के दर्शन करने के लिए गई संगत रविवार को स्पेशल ट्रेन के जरिए वापिस लौट आई। ट्रेन 9 फरवरी को रवाना हुई थी। रविवार को शाम करीब साढ़े 6 बजे वापिस लौटी।

संगत का फूलों की वर्षा करके स्वागत किया गया और संगत को लड्डूओं का प्रसाद भी बांटा गया। संगत को घर पहुंचाने के लिए रोडवेज की 13 बसें लगाई थीं। शिअद हलका इंचार्ज जरनैल सिंह वाहद और जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम जीवन जगजोत ने स्वागत किया। इस दौरान एसडीएम ने संगत से फीडबैक भी प्राप्त की। इस मौके पर शिअद जिला प्रधान राम सिंह दुधाला, एसजीपीसी सदस्य गुरबख्श सिंह खालसा, ट्रक यूनियन प्रधान जगजीत सिंह लाली, ट्रांसपोर्टर मनजीत सिंह, पार्षद परम सिंह, लखवीर सिंह, मनजीत सिंह, मनजिंदर वालिया, कुलजीत सिंह, श्याम सुंदर, सीस कौर, भूपिंदर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

अब अमृतसर तक भी चले ट्रेन : रीहल

जागोनवांशहर जागो सोसायटी के प्रधान निर्मल सिंह रीहल ने कहा कि अब नवांशहर से श्री अमृतसर साहिब और वैष्णो देवी के लिए भी ट्रेन चलनी चाहिए। सौ साल पुराने नवांशहर स्टेशन से अभी तक अमृतसर और वैष्णो देवी के लिए ट्रेन नहीं चली है जबकि नवांशहर से सांसद रहे तमाम नेता इसका वायदा करते रहे हैं।

इंतजामों की संगत ने की सराहना

यात्रासे लौटे महिंदर कौर, जगतार सिंह, सरबजीत सिंह, परमजीत कौर, जगदीश कौर, सुरिंदर सिंह उड़ापड़, कमलजीत कौर, जसवंत सिंह आदि ने सरकार के इस प्रयास की सराहना की है। उन्होंने यात्रा के दौरान मिले खाने और वहां पहुंचने के बाद गुरुधामों के लिए किए इंतजाम की सराहना की।

संगत का स्वागत करते मार्कफेड चेयरमैन जरनैल सिंह वाहद, एसडीएम जीवन जगजोत, जागो नवांशहर जागो सोसायटी के निर्मल सिंह रीहल।

खबरें और भी हैं...