अकालियों ने पंजाब में रेत की लूट मचाई : खैहरा
आमआदमी पार्टी नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि अकाली दल की ओर से पिछले दस सालों के पंजाब के दरियाओं का शोषण किया है। उन्होंने इन दरियाओं की रेत निकाल कर लूट मचाई है। वह नजदीकी गांव सनावा में आम आदमी पार्टी यूथ विंग की ओर से आयोजित नाटक मेले से पहले लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अकाली दल कांग्रेस दोनों एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। खडूर साहिब चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस ने अकाली दल से हाथ मिलाकर अपना उम्मीदवार वापस लिया, उससे यह साबित हो गया है कि कांग्रेस की मिलीभुगत अकाली दल के साथ है।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को अकालियों ने नशों में धकेल दिया है ताकि वह अपने भविष्य के बारे में सोच ही पाएं, लेकिन आम आदमी पार्टी पंजाब की जवानी को बर्बाद नहीं होने देगी। मौके पर रणदीप बैदवान, गगन अग्निहोत्री, सौरभ आम आदमी आदि उपस्थित थे।