पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 21 से पोलियो राउंड होगा शुरू : डॉ. मिन्हास

21 से पोलियो राउंड होगा शुरू : डॉ. मिन्हास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविलसर्जन दफ्तर में सिविल सर्जन डॉ. मनिदंर कौर मिन्हास ने बताया कि 21 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक जिले के 0 से 5 साल के बच्चों को पोलियोरोधी बूंदें पिलाई जा रही है। प्लस पोलियो नेशनल राउंड 21 फरवरी से 23 फरवरी तक 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियोरोधी बूंदें पिलाने के लिए शत प्रतिशत कवरेज की जाए।

उन्होंने बताया कि पोलियों अभियान के साथ ही सेहत प्रोग्राम की रिपोर्ट समय पर विभाग को भेजी जाए। इसके अलावा एच-1 एन 1 और जीका वायरस संबंधी लोगों को पूरी तरह जागरूक किया जाए। उन्होंने समूह सीनियर मेडिकल अफसरों से कहा कि परिवार भलाई प्रोग्राम अधीन तय लक्ष्य को पूरा किया जाए तथा एएनएम्ज योग्य दंपति को नलबंदी और नसबंदी के लिए प्रेरित करें। इस दौरान जिला टीकाकरण अफसर ने कहा कि स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण करना यकीनी बनाया जाए।

सिविल सर्जन डॉ. मिन्हास ने कहा कि गर्भवती महिलाओं की रजिस्ट्रेशन से लेकर प्रसूति तक पूरा ध्यान रखा जाए। घरेलू प्रसूति खत्म करने के लिए संस्थागत प्रसूति प्रति लोगों को जागरूक किया जाए। मौके पर सहायक सिविल सर्जन डॉ. ज्ञान चंद, डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. दयाल सरूप, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. रजेश कुमार, डॉ. जगदीप सिंह, राम सिंह आदि के साथ अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

अधिकारियों के साथ बैठक करते सिविल सर्जन डॉ. मनिंदर कौर मिन्हास ने सभी अधिकारियों को कहा कि 21 फरवरी को जिले में पोलियो अभियान शुरू होगा और इस दौरान 0 से 5 साल तक के बच्चों को 100 फीसदी दवाई पिलाई जाए।

खबरें और भी हैं...