पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संडे को आया वेलेनटाइन सोशल साइट्स के जरिए हुआ प्यार का इजहार

संडे को आया वेलेनटाइन सोशल साइट्स के जरिए हुआ प्यार का इजहार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेलेनटाइनडे इस बार रविवार को होने के कारण युवाओं पर इसका खुमार नजर नहीं आया। टेडी बियर, फ्लावर स्टिक की बिक्री पिछले साल की बजाय लगभग 25 प्रतिशत कम रही, वहीं सोशल मीडिया पर वेलेनटाइन का खासा असर देखा गया। इस दिन एक-दूसरे को चाहने वालों ने एक दूसरे को गिफ्ट देकर अपने प्यार का इजहार किया।

वेलेनटाइन डे को लेकर बाजार में गिफ्ट गैलरियां भी सजी रहीं। गिफ्ट गैलरियों में छोटे से लेकर बड़े टेडी बियर, फ्लॉवर स्टिक, लव बर्ड, म्यूजिकल आइटम, ग्रीटिंग कार्ड, चॉकलेट्स, हार्ट स्टिक, कपल शोपीस, आर्चीज कार्ड, फोटो फ्रेम, लाल रंग के गुलाब, हार्ट टैडी समेत कई उपहारों की खरीददारी तो हुई, लेकिन पिछले सालों के मुकाबले यह कम रही। वहीं सोशल साइट फेसबुक और वट्सएप, हाइक, लेन आदि पर भी वेलेनटाइन डे का खुमार दिखा। इस बार टीनएजर्स की ओर से वेलेनटाइन डे पर एक दूसरे को मैसेज आदान-प्रदान होते रहे। इस बार बारादारी गार्डन में प्रेमी जोड़े कम ही दिखाई दिए, वहीं शादीशुदा कपल संडे होने के चलते ज्यादा नजर आए।

खबरें और भी हैं...