मनोहर डिमाणा बने डीपीआई पंजाब के प्रधान
नवांशहर| डैमोक्रेटिकपार्टी ऑफ इंडिया (डीपीआई) की ओर से नूरपुर बेदी के मनोहर डिमाणा को पंजाब का प्रधान घोषित किया गया है। इसके अलावा होशियारपुर से लखवीर सिंह राजधन को सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, गुरचरन सिंह भाटिया को जरनल सेक्रेटरी, निर्मल सिंह बाक्सर को उप-प्रधान बनाया गया। इसी तरह दोआबा जोन के लिए यशपाल सरवाहा, साहिब सिंह, जुलाह माजरा, चरणजीत की कमेटी बनाई गई है। इसी तरह अनिल हंस को कोर कमेटी पंजाब का चेयरमैन तथा लक्की सरवटा फगवाड़ा को पंजाब प्रधान कोर कमेटी, ओपी चौधरी और बलविंदर बाहरी उप-प्रधान बने। यूथ कमेटी मेंबरों में से विजय भारती, तरलोक सिंह राजधन, डॉ. विक्रम, जतिंदर गिल, अंग्रेज गिल, सरदूल सिंह अमृतसर को कार्यकारिणी मेंबर बनाया गया। महिलाओं की पार्टी का विस्तार करने के लिए बनाई कमेटी में ज्योति डिमाणा, राज कुमारी, विमला कल्याण, मोनिका, बलजीत कौर, मनजीत कौर, रीना, गुरमीत कौर को शामिल है। मौके पर हंसा सिंह, गुरदेव सिंह, जगतार भट्टी, जीवन, कृष्णा, नवनीत आदि मौजूद थे।