टावर से 44 बैटरियां चोरी, केस
बाइक सवार लुटेरे बुजुर्ग महिला से पर्स छीन फरार
चार जगह सड़क हादसों में 9 लोग हुए जख्मी
बाइकसवार दो लुटेरों ने स्लोह रोड पर बुुजुर्ग महिला के हाथ से पर्स छीन लिया। इसके बाद दोनों लुटेरे गांव स्लोह की ओर फरार हो गए। सिटी पुलिस ने इस मामले में महिला के बयानों के आधार पर अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी अपनी शिकायत में स्लोह रोड स्थित फ्रेंडस कालोनी की गली नंबर 2 की वासी नरिंदर कौर ने बताया कि वह दोपहर को लगभग दो बजे के करीब शापिंग के लिए पैदल ही अपने घर से बाजार की ओर निकली थीं। इस दौरान जब वह स्लोह रोड पर पहुंचीं, तो पीछे से एक बाइक पर आए दो लुटेरों में से पीछे बैठे लुटेरे ने उनके बाएं हाथ में पकड़े पर्स को झपटा मार कर छीन लिया। इस छीना-झपटी में दूसरे हाथ में पकड़ा हुआ लिफाफा भी नीचे गिर गया। नरिंदर कौर ने बताया कि इसके बाद दोनों लुटेरे स्लोह की ओर फरार हो गए। उनमें से एक लुटेरे ने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे तथा सिर पर टोपी ली हुई थी। नरिंदर कौर ने बताया कि पर्स में उनका मोबाइल, घर की चाबियां, आईडी प्रूफ और कुछ नगदी थी। पुलिस ने इस मामले में नरिंदर कौर के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पर्स में मोबाइल, घर की चाबियां, आईडी प्रूफ और नकदी थी
सिर्फ वही नकारात्मक खबरें जो आपके लिए जानना जरूरी हैं।