पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन करेगी 18 फरवरी को रोष प्रदर्शन
नवांशहर|पंजाब स्टूडेंट्सयूनियन की ओर से अपनी मांगों को लेकर पंजाब भर में सरकार के खिलाफ 18 फरवरी को रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। जानकारी देते हुए संगठन के नेता सुरिंदर कुमार और सुखवीर सिंह ने बताया कि केंद्र पंजाब सरकार विद्यार्थियों की मुश्किलों को हल करने में विफल रही है।
सरकार शिक्षा के लिए कोई ठोस नीति बनाने की जगह शिक्षा को पूंजीपतियों के हाथों में दे रही है, जोकि विद्यार्थियों की अंधाधुंध लूट कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम को लागू करके प्राइवेट कालेजों को लाभ पहुंचा रही है।