गुरमति समागम के संबंध में की बैठक
सीनियर सिटीजन को बीमािरयों से बचने के िलए डॉक्टरों ने िटप्स बताए
सीनियरसिटीजनएसोसिएशन की मासिक मीटिंग चंडीगढ़ रोड पर आईवीवाई अस्पताल में हुई, जिसमें सीनियर सिटीजन ने डॉक्टरों से स्वास्थ्य जीवन के टिप्स भी लिए।
अस्पताल के प्रबंधक हरविंदर सिंह ने सीनियर सिटीजन को बीमारियों से मुक्त स्वास्थ्य शरीर रखने के लिए विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद डॉ. विकास ने डायबटीज रोग के व्यापक रूप से फैलने के कारणों, लक्षणो तथा इस रोग के फलस्वरूप शरीर के विभिन्न प्रकार के अंगों को होने वाले नुकसान संबंधी बताया। उन्होंने इस रोग से आंखों की रोशनी कम होना, किडनी, हार्ट तथा दिमाग संबंधी होने वाली विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से विचार करके इससे बचने के लिए कई तरह के उपाय बताए।
इस दौरान डॉ. श्वेता (बीडीएस एफएडी जर्मनी) ने दांतों की चिकित्सा, उनकी देखभाल तथा समय पर उनकी जांच करवाने पर शरीर को होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बहुत ही गंभीरता से दांतों के रख-रखाव संबंधी मेडिकल टिप्स दिए। इस दौरान सीनियर सिटीजन स्वास्थ्य संबंधी सभी शंकाओं के निवारण के लिए सवाल भी किए। आईवीवाई अस्पताल की ओर से सीनियर सिटिजन को मिलने वाली सुविधाओं संबंधी जानकारियां भी दी गई। मौके पर डॉ. जेडी वर्मा, यशपाल हाफिजाबादी, प्रो. एसके बरूटा, गुरमेल सिंह, महिंदर पाल, अमरजीत सिंह, रविंदर सरीन, डॉ. बीएस बर्थवाल, जीत कुमार, कपिल देव, सुभाष अरोड़ा तथा परमजीत खटरा, अशोक शर्मा आदि हाजिर रहे।