पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जरूरतमंदों की सेवा महान कार्य : जैन

जरूरतमंदों की सेवा महान कार्य : जैन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेरोडपर स्थित जैन स्थानक में श्री वर्धमान जैन सेवा संघ की ओर से 36वां राशन वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 16 जरूरतमंदों को राशन दिया गया। श्री वर्धमान जैन सेवा संघ के महासचिव र| कुमार जैन ने बताया कि आज का राशन रूलीया राम जैन की 50वीं पुण्यतिथि मौके पर चमन लाल जैन पूर्ण प्रधान जैन सभा नवांशहर, सत्या जैन, राजीव जैन अलका जैन के सहयोग से बांटा गया है।

कार्यक्रम के मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित चमन लाल जैन ने कहा कि समाज में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आना सबसे बड़ा महान परोपकारी कार्य है।

हर किसी दीन दुखी की सेवा करने के लिए हमेशा हमें तैयार रहना चाहिए। उन्होंने श्री वर्धमान जैन सेवा संघ की ओर से जरूरतमंदों की की जा रही सेवा की सराहना की सभी को इस पुण्य के कार्य में सहयोग देने के लिए प्रेरित किया।

संस्था के प्रधान मुनीष जैन समाज सेवक र| कुमार जैन ने संस्था क्षेत्र के हर वर्ग के लोगों की सेवा के लिए वचनबद्ध है। मौके पर राजीव जैन, सत्या जैन, अलका जैन, सुरिंदर जैन पूर्व प्रधान, केके जैन, अनिल जैन भोलू, अशोक जैन, गुलशन जैन, संरक्षक अचल जैन, अनिल जैन लाली, श्री गौतम जैन, राकेश जैन, बब्बी, वरिन्द्र जैन, दर्शन कुमार जैन, शीतल जैन, प्रिंस जैन, निलेश जैन, दर्शन लाल जैन, श्रेष्ठा जैन, कांता जैन, नरेश जैन आदि मौजूद रहे।

नवांशहर के जैन स्थानक में आयोजित कार्यक्रम में सेवा संघ के सदस्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...