5वीं की परीक्षा का काम प्राइमरी विभाग करे: उप्पल
मास्टरकाडरयूनियन पंजाब की जिला स्तरीय मीटिंग में हरमिन्दर सिंह उप्पल की प्रधानगी में हुई, जिसमें अध्यापकों ने पांचवीं कक्षा की परीक्षा का काम प्राइमरी विभाग के हवाले करने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि उनकी प्रदेश स्तरीय कमेटी द्वारा लिए गए फैसले अनुसार शिक्षा मंत्री पंजाब दलजीत सिंह चीमा से मांग की गई कि पांचवीं कक्षा का काम प्राइमरी विभाग ही बेहतर कर सकता है।
उन्होंने बताया कि सेकेंडरी विभाग के पास पहले ही आठवीं, दसवीं और बारहवीं की परीक्षा लेने के साथ साथ पेपर मार्किंग का काम, स्टूडेंट्स के प्रैक्टिकल लेने का काम और छठी, सातवीं, नवमी और प्लस वन की घरेलू परीक्षाएं लेना और 31 मार्च तक परिणाम तैयार करके पेरेंट टीचर मीटिंग तक का बहुत ही ज्यादा काम है। मास्टर काडर यूनियन पांचवीं कक्षा की परीक्षा के संचालन का काम प्राइमरी अध्यापकों को ही सौंपने की ईटीटी यूनियन की मांग का पूर्ण समर्थन करती है। इसके अलावा पंजाब सरकार से मांग की गई कि 17 महीनों के डीए की किश्त का बकाया दिया जाए और मास्टर काडर से लेक्चरर की प्रमोशन के लिए पंजाब से बाहर की यूनिवर्सिटियां की शर्त हटाई जाए।
मौके पर बलदेव सिंह सिद्धू महासचिव, परविन्दर सिंह, सतनाम सिंह, सतपाल सिंह, टोडर मल्ल, जगदीश कुमार, हर्शविन्दर कुमार, बलदीश लाल, कश्मीर सिंह मुकन्दपुर आदि अध्यापक नेता हाजिर रहे।
मास्टर काडर यूनियन सदस्य जानकारी देते हुए। -भास्कर
कहा- डीए का बकाया जल्द जारी करे सरकार