- Hindi News
- धुस्सी बांध के कमजोर स्थानों की होगी मरम्मत
धुस्सी बांध के कमजोर स्थानों की होगी मरम्मत
नवांशहर | डीसीरविंदर सिंह ने दरिया सतलुज के धुस्सी बांध का जायजा लेने के बाद कहा कि बांध के कमजोर स्थानों की पहल के आधार पर मरम्मत करवाई जाएगी ताकि बरसात और संभावी बाढ़ की रोकथाम के लिए अग्रिम प्रबंध किए जा सकें। डीसी ने यहां बलाचौर सब डिविजन के तहत पड़ते धुस्सी बांध के परागपुर कांप्लेक्स, परागपुर कांप्लेक्स, दुग्गरी कांप्लेक्स और औलियापुर कांप्लेक्स का जायजा लिया। उन्होंने ड्रेनेज विभाग के अफसरों को इन स्थानों पर जरूरी मरम्मत कार्यों के अनुमान तैयार करने को कहा ताकि सरकार से बजट मांगा जा सके।
डीसी के साथ एसडीएम बलाचौर जगजीत सिंह, कार्यकारी इंजीनियर होशियारपुर मंडल (ड्रेनेज) हरभजन सिंह दुसांझ और एसडीओ (ड्रेनेज) गढ़शंकर उपमंडल अवतार सिंह भी थे। धुस्सी बांध का जायजा लेने के बाद डीसी ने धैंगड़पुर, ताजोवाल, मिर्जापुर, तलवंडी सीबू और बुर्ज टहल दास कांप्लेक्स का दौरा किया। उन्होंने फगवाड़ा ड्रेनेज मंडल के कार्यकारी इंजीनियर राम र| और नवांशहर उपमंडल अधिकारी किरनदीप से इन स्थानों पर की जाने वाली मरम्मत और मजबूती के बारे जानकारी ली। उन्होंने बांध के साथ रहते लोगों से भी बातचीत की और उन की समस्याएं जानी। डीसी ने बताया कि धुस्सी बांध के कांप्लेक्सों का दौरा करने का उद्देश्य, बरसात से पहले करवाए जाए। इस मौके पर एसडीएम नवांशहर जीवन जगजोत, जिला माल अफसर हरशरण सिंह और नायब तहसीलदार संजय शर्मा भी मौजूद थे।