पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रैफिक रूल्स मानना हर नागरिक का फर्ज

ट्रैफिक रूल्स मानना हर नागरिक का फर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेएसएफएच खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करवाया सेमिनार

भास्कर महाअभियान

सड़कहादसोंके खिलाफ दैनिक भास्कर के महाअभियान के तहत शनिवार को चंडीगढ़ रोड पर स्थित जेएसएफएच खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हयूमन राइट सोशल सोसायटी की प्रधान राजदीप शर्मा की अध्यक्षता में सेमिनार करवाया गया।

सेमिनार में जीए-टू डीसी गीतिका सिंह विशेष तौर पर शामिल हुईं। प्रधान राजदीप शर्मा ने कहा कि प्रशासन और लोगों को ट्रैफिक रूल्स का पालन करना चाहिए। सडकों पर अकसर देखने में आता है कि स्कूलों के बच्चों को जिन वाहनों में लाया ले जाया जाता है वे कानून के अनुसार मान्य ही नहीं होते। जबकि अधिकतर वाहन पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेशों का उल्लंघन करते नजर आते हैं। जिनमें १५ साल पुराने होने, पीला रंग होना उस पर हरे रंग की पटटी होना, वाहनों में ओवरलोड बच्चों को ले जाया जाना, 40 किलोमीटर से ज्यादा गति पर वाहन को चलाना आदि सड़कों पर आम देखा जा सकता है। मगर इन वाहनों पर तो जिला ट्रांसपोर्ट अफसर और ही ट्रैफिक पुलिस की नजर जाती है। जहां यह प्रशासन की लापरवाही है, वहीं मां-बाप का भी इसमें उतना ही योगदान है। इसके लिए अभिवाभकों को भी खुद वाहनों के कागजात की जांच कर बच्चों को भेजना चाहिए। उन्हें इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि ड्राईवर ने नशा तो नहीं किया हुआ। पंजाब में आए दिन हादसों में बेकसूर छोटे बच्चों बड़ों की जानें जा रही हैं।

जीए-टू डीसी गीतिका सिंह ने कहा कि हमें सभी को सड़क पर ट्रैफिक कानून का पालन करते हुए छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि अपनी दूसरों की जान को हादसों से बचाया जा सके। सेमिनार में स्कूल के प्रिंसिपल दलजीत सिंह बोला ने सोसायटी पदाधिकारियों, सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान स्कूल का स्टाफ और स्टूडेंट्स मौजूद थे।

सेमिनार को संबोधित करतीं राजदीप शर्मा।