पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेरोइन और नशीले पदार्थ के साथ 6 व्यक्ति गिरफ्तार

हेरोइन और नशीले पदार्थ के साथ 6 व्यक्ति गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | नवांशहर/कटारियां

पुलिसनेअलग अलग जगहों पर 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार करके उनके पास से हेरोइन और नशीला पदार्थ बरामद किया है। बंगा सिटी पुलिस ने गांव खटकड़ खुर्द की पुली के पास बैठे एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास से 49 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। पकड़ा गया व्यक्ति जोगिंदर कुमार उर्फ नोना बंगा का रहने वाला है। इसी तरह बंगा पुलिस ने गढ़शंकर रोड पर गश्त के दौरान ट्रक यूनियन के पास लाठी के सहार चले रहे व्यक्ति को शक होने पर रोक कर तलाशी ली तो उसके पास से 2 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी बलविंदर कुमार उर्फ बिंदा बंगा के मोहल्ला मुक्तपुरा का रहने वाला है।

उधर, मुकंदपुर पुलिस ने वाई प्वाईंट अपरा से मुकंदपुर के पास नाके पर हकीमपुर की तरफ से रहे युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान अवतार सिंह उर्फ तारी वासी गांव चाहल कलां के तौर पर हुई है। इसी तरह थाना बलाचौर की पुलिस ने गांव जोगेवाल के पास गांव धकताणा के रमन कुमार को गिरफ्तार करके उसके पास से 2 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। टी प्वाईंट गांव खानपुर कुल्लेवाल के पास बलाचौर के नरेश कुमार को पुलिस ने 2 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

इसी तरह थाना बहराम के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौकी कटारियां के मुलाजिमों ने गश्त के दौरान 3 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चौकी के एएसआई पृथ्वीपाल सिंह ने बताया कि गांव घुम्मणां में हेड कांस्टेबल रोशन लाल और सिपाही राहुल राणा ने गश्त कर रहे थे। उसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली उससे ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा वासी गांव घुम्मणां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कटारियां पुलिस के साथ आरोपी।