- Hindi News
- एनआरआई परिवार ने बहू और पौत्री को इंडिया में छोड़ा
एनआरआई परिवार ने बहू और पौत्री को इंडिया में छोड़ा
नवांशहर | थानाएनआरआई में एक महिला की शिकायत पर उसके एनआरआई पति, ससुर सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने बताया कि उसकी शादी 21 अप्रैल को एनआरआई नितिन धीमान वासी पुराना जवाहर नगर जालंधर से हुई थी। शादी मेंे मायके वालों ने ससुराल वालों को सोने के गहने भी डाले। ससुराल परिवार आस्ट्रेलिया में सेटल है। 20 फरवरी 2014 को वह भी पति के पास आस्ट्रेलिया चली गई। कुछ समय बाद ही पति, ससुर मोहन लाल और सास सुमन बाला उसे दहेज के लिए तंग करने लगे। अक्टूबर माह में उनके घर बेटी ने जन्म लिया। बाद में पूजा करने के बहाने पति उसे नवांशहर उसके मायके घर में धोखे से छोड़ गया और उनके पासपोर्ट भी ले गया। यही नहीं उसके गहने अन्य सामान भी ससुराल वालों के पास ही है।