पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नोमिनेशन से पहले अकाली नेत्री ने शुरू किया प्रचार

नोमिनेशन से पहले अकाली नेत्री ने शुरू किया प्रचार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर | नगरकौंसिल चुनाव की भले ही अभी नोटीफिकेशन जारी हुआ हो लेकिन कई उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। लगातार तीन बार पार्षद रहीं और चौथी बार वार्ड नंबर-7 से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटीं अकाली नेत्री जिंदरजीत कौर ने नोमिनेशन से पहले ही चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

समर्थकों के साथ उन्होंने आर्य समाज रोड पर घर-घर जाकर वोट मांगे। जिंदरजीत कौर ने कहा कि नवांशहर में लंबे समय से कांग्रेस का शासन रहा है, जिस कारण शहर का विकास सही ढंग से नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि अकाली दल-भाजपा इस बार शहर की अधिकतर सीटों पर जीत दर्ज करेगा। इस दौरान प्रीति महंत, हरबंस कौर, महिंदर पाल कौर, नवदीप कौर, मनजीत कौर, सुखराज, राज रानी, रचना, शशि बाला, इंदू सरीन आदि शामिल थे।