25 पेटी शराब बरामद, ड्राइवर गिरफ्तार
नवांशहर | थाना काठगढ़ की पुलिस ने एक बलैरो पिकअप में 25 पेटी अवैध शराब बरामद की है। एएसआई दलजीत सिंह ने क्षेत्र में लगाए नाके पर गांव रत्तेवाल की साइड से रही एक बलैरो पिकअप को रोक कर तलाशी ली। पुलिस ने उसमें से 25 पेटियां शराब की बरामद की। ड्राइवर शराब का कोई भी लीगल दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पुलिस ने ड्राइवर सुरिंदर पाल वासी गांव टोरोवाल को गिरफ्तार करके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।