पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद उधम सिंह कल्चरल क्लब ने स्कूल को 50 हजार रुपए दिए

शहीद उधम सिंह कल्चरल क्लब ने स्कूल को 50 हजार रुपए दिए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबावजीरखालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छठी से प्लस वन कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की प्रकाशित पुस्तकें दी गई। ये कार्य शहीद उधम सिंह स्पोर्टस कल्चरल क्लब नार्वे की ओर से किया गया। क्लब के प्रधान हरपाल सिंह रामूवाल, हरिंदर पाल सिंह, रणजीत सिंह, सुरजीत सिंह, जगजीत सिंह भाई निर्मल सिंह धूलकोट कथावाचक स्कूल कैंपस में मौजूद रहे।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मन लगा कर पढऩे के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्कूल प्रिंसीपल स्टाफ की ओर से क्लब के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। उन्होंेने कहा कि जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई और अन्य सुविधाएं देने से वे समाज में तरक्की कर सकते हैं। आज के स्टूडेंटस ही कल के भविष्य हैं। अगर बच्चे पढ़ लिख जाएंगे तो देश की तरक्की में सहयोग करेंगे। क्लब के सदस्यों ने कहा कि वे भविष्य में भी ऐसी सुविधाएं स्कूल को देते रहेंगे। क्लब ने प्रिंसीपल ब्रिकमजीत सिंह, मनजीत कौर, गुरबख्श सिंह खालसा, सोहन सिंह, हरसुख पाल सिंह, कुलविंदर सिंह की देखरेख में 50 हजार रुपए की राशी भेंट की गई। वहीं निरमल कौर कंबोज, हरमिंदर कौर, गुरिंदर कौर ने भी स्कूल को 11 हजार रुपए की राशि भी भेंट की।

बाबा वजीर खालसा सीनियर सैकंडरी स्कूल में गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान करते हुए स्टाफ सदस्य, गुरबख्श सिंह खालसा अन्य।