पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 19वीं बार लायंस क्लब के अध्यक्ष बने इकबाल

19वीं बार लायंस क्लब के अध्यक्ष बने इकबाल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लायंसक्लब321 डी नवांशहर की बैठक बंगा मार्ग पर स्थित वैलकम होटल में क्लब के अध्यक्ष इकबाल सिंह ट्रांसपोर्टर के नेतृत्व में हुई। बैठक में क्लब के सभी सदस्यों द्वारा 19वीं बार चुने गए अध्यक्ष इकबाल सिंह को बधाई दी तथा आगामी प्रोजैक्ट कार्यों पर विचार किया गया। इकबाल सिंह ने बताया कि रिजन की ओर से रिजन ताजपोशी समारोह 14 फरवरी को होना तय हुआ है। उन्होंने बताया कि दैनिक भास्कर की ओर से चलाए जा रहे महा अभियान के तहत क्लब की ओर से वाहनों पर लगाने के लिए रिफलैक्टर वाले स्टीकर बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से सारे देश में भ्रूण हत्या नशा रोकने के लिए समय समय पर सैमीनार करवाकर लोगों को जागरुक किया जाता है। पढ़ाई में अव्वल आने वाले छात्रों को हर सम्भव मदद् दी जाती है उन्हें सम्मानित भी किया जाता है। इसके अलावा पौधारोपण कर वातावरण को दूषित होने से बचाने लिए सैकड़ों पेड़ पौधे लगाए जाते हैं। क्लब की ओर से रीजन की ताजपोशी तैयारियों की रुपरेखा तैयार की गई। इस अवसर पर क्लब की तरफ से शहर के विभिन्न स्थानों पर करवाए विकास कार्यो की सूची जारी की गई। मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष जीएस संधू, सैक्टरी डीएस पाबला, पीआरओ त्रिलोचन सिंह, कोषाध्यक्ष गुरचरन सिंह, टेलटवीटर जीएस सोच, डायरैक्टर हरभजन सिंह, डा.जोतइंदर सिंह संधू, आतमदीप सिंह, बाबा गुरमेल सिंह, वैद लखविंदर सिंह सुरांपुरी, महिंदर पाल सिंह, भूपिंदर पाल सिंह, रघुविंदर पाल सिंह हरबंस सिंह, रशपाल सिंह बराड़, विनय गाबा, जरनैल सिंह, हरजीत सिंह अदि मौजूद रहे।

लायंस क्लब की बैठक में मौजूद पदाधिकारी सदस्य। -भास्कर