पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हत्या की कोशिश के मामले में तीन को सजा

हत्या की कोशिश के मामले में तीन को सजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहरÀ स्थानीयअदालत ने हत्या के प्रयास के एक मामले में तीन आरोपियों को सात साल कैद जुर्माने की सजा सुनाई है। दिसंबर 2010 में थाना बहराम के गांव खोथड़ा वासी हरप्रीत सिंह ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस को दी शिकायत में उसने कहा था कि मोहन सिंह ने उनके साथ 1500 रूपये में फसल बीजने का सौदा किया था, लेकिन उसे दिए सिर्फ 1300 रूपये। 4 दिसंबर 2010 को हरप्रीत सिंह उसका पिता जोगा सिंह हरप्रीत सिंह,सुरिंदर सिंह और मोहन सिंह इक्टठे होकर सरहाल मंडी में मैच देखने गए जहां पर उनकी इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया, जिसमें जोगा सिंह और हरप्रीत सिंह को गंभीर चोटें लगी थी। थाना बहराम पुलिस की ओर से हरप्रीत सिंह, सुरिंदर सिंह और मोहन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।