पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर ही नहीं शहर को भी सुंदर बनाने के लिए आगे आईं महिलाएं

घर ही नहीं शहर को भी सुंदर बनाने के लिए आगे आईं महिलाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरके साथ साथ अब महिलाएं शहर की सफाई का भी ध्यान रखेंगी। निक्सन सोशन वेलफेयर ट्रस्ट से जुड़ी इन महिलाओं ने इसके लिए एक योजना बनाई है। इसके तहत शहर की अन्य महिलाओं को भी इस मुहिम के साथ जोड़ा जाएगा। इसको लेकर ट्रस्ट की एक बैठक हुई। ट्रस्ट की चेयरपर्सन कैलाश सैनी ने बताया कि ट्रस्ट का उदेश्य लोगों को शहर में सफाई व्यवस्था में अपना बनता योगदान देने प्रति जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों शहर में सफाई सेवकों की ओर से की गई हड़ताल का सभी को पता था, लेकिन बावजूद इसके हम लोगों ने शहर में जगह जगह कूड़ा फेंक गंदगी फैलाई। शहर में इसके लिए हम ही जिम्मेदार हैैं। उन्होंने कहा कि कूड़े को सही ढंग से फेंका जाना चाहिए। जिस कूड़े को जलाया जा सकता है, उसे हमें अपने घर में ही कहीं साइड में जला देना चाहिए। इसके अलावा जिन घरों में पार्क आदि के लिए जगह खाली है, उन घरों में सब्जियों आदि को एक गढ्ढा खोद कर उसमें डाल कर खाद तैयार कर लेनी चाहिए। इससे कूड़ा भी कम बिखरेगा, बल्कि खाद का उचित प्रयोग भी हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि निक्नस सोशल वैलफेयर ट्रस्ट की सदस्य महिलाओं ने अपने घर आस पास को साफ सुथरा रखने के लिए एक योजना बनाई है। इस योजना को गृहणियों तक पहुचाने के लिए ट्रस्ट की और से जल्द ही एक अभियान शुरु किया जाएगा। सोसायटी की चेयरपर्सन श्री कैलाश सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि वातावरण को शुद रखने के लिए महिलाओ को अपने घरों के आसपास अंागन में पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। मौके पर गुरजीत कौर, मनजीत कौर, श्रीमति प्रेम भारती,कुलवंत, , संजीवा, अलका. श्रीमतिरीटा, नीशा, परमजीत, लता, डा. नीलम सैनी आदि हाजिर थी।

निक्नस सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने अपने घर आस-पास को साफ सुथरा रखने के लिए योजना बनाई है।

ऐसे इस्तेमाल कर सकते हैं घर के कचरे का

चेयरपर्सनकैलाश सैनी ने कहा कि जिन लोगों के घर बड़े हैं उन्हें अपने घरों में एक गहरा खड्डा खोद लेना चाहिए जो तीन से चार फुट होना चाहिए इस खड्डे में हम घर के भीगे कचरे, फल सब्जियों के छिलके ,बची हुई सब्जिया अन्य वेस्ट मटीरियल को जो गल जाने वाला हो उस खड्डे में डाल दे 15-20 दिन के बाद एक काले रंग की खाद तैयार हो जाएगी जिस को हम अपने घरो में गमलो बगीची में प्रयोग कर सकते है।