पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कच्चे सफाई कर्मियों के केस सरकार को भेजने के निर्देश

कच्चे सफाई कर्मियों के केस सरकार को भेजने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयसफाई कर्मचारी कमीशन के सदस्य गोपाल कृष्ण सहोतरा ने नगर कौंसिलों अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कौंसिल में पक्के होने की शर्त पूरी करते पार्ट टाईम/कच्चे सफाई कर्मचारियों के केस सरकार को जल्द भेजे जाएं। इसके अलावा आधिकारियों को सफाई कर्मचारियों को मास्क, दस्ताने, वर्दी, बूट और साबुन समय पर मुहैया करवाने और हरेक तीन महीने बाद उनके स्वास्थ्य की जांच करवाने के निर्देश भी दिए, जबकि दफ्तर में उनके बैठने के लिए उपयुक्त स्थान शैड आदि का प्रबंध करने के लिए भी कहा। सहोतरा यहां शनिवार को जिले के सफाई कर्मचारियों और आधिकारियों के साथ बैठक के दौरान संबोधित कर रहे थे।

दोसौ की जनसंख्या के पीछे हो एक सफाई कर्मी

सहोतराने यह भी निर्देश दिए कि आबादी के हिसाब के साथ 200 की जनसंख्या पर कम से कम एक सफाई कर्मचारी जरूर हो। सफाई कर्मचारियोें से भी अपील की कि वे ड्यूटी के दौरान वर्दी में रहें और मुंह पर मास्क और हाथों पर दस्ताने जरूर पहनें ताकि वे बीमारियों से बच सकें। सफाई कर्मचारी जो कि पैंशन स्कीम अधीन नहीं आते के लिए केंद्र सरकार की स्वावलंबन पैंशन योजना के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हरेक सफाई कर्मचारी इस योजना के तहत बैंक में खाता खुलवा कर साल में कम से कम 1000 से 1200 रुपए तक का योगदान जरूर दे ताकि 60 साल की उम्र पूरी होने बाद उसे इस योजना के तहत उसे पैंशन/गुजारा भत्ता मिलना शुरू हो सके।

इस मौके पर डीसी आनंदिता मित्रा ने कहा कि वे सफाई कर्मचारियों के साथ साथ सभी कमजोर वर्गों के साथ संबंधित केंद्र और राज्य सरकार की भलाई योजनाओं के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए संबंधित विभागों के जरिए विशेष जागरूकता कैंप लगवाएंगे। साथ ही जिले के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निपटारे के लिए हर तीन महीने बाद जिला स्तर की बैठक की जाएगी। बता दें कि कमिशन सदस्य सहोता शुक्रवार से प्रदेश में मोहाली, जिला शहीद भगत सिंह नगर और श्री फतेहगढ़ साहिब जिलों का दौरा करके सफाई कर्मचारियों को पेश मुश्किलों की जानकारियां हासिल करके लोगों को स्वरोजगार देने के लिए लागू योजनाओं उनके सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक पक्षों बारे सर्वे करवा रहे हैं।

इस मौके पर एसएसपी सनमीत कौर, एडीसी अमरजीत पाल, एसडीएम नवांशहर जीवन जगजोत, एसडीएम बंगा अरविन्द कुमार, एसडीएम बलाचौर जगजीत सिंह, सहायक कमिशनर (जनर