पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के सीपीआई(एम) वर्कर गांव बंडाली में देंगे कामरेड हरिकिशन को श्रद्धांजलि

जिले के सीपीआई(एम) वर्कर गांव बंडाली में देंगे कामरेड हरिकिशन को श्रद्धांजलि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीपीआई(एम)केप्रदेश कमेटी सदस्य बलवीर सिंह जाड़ला ने बताया कि पार्टी के दिवंगद नेता कामरेड हरिकिशन सिंह सुरजीत की 6वीं बरसी जिला जालंधर के गांव गांव बंडाला में मनाई जाएगी। इस बरसी कार्यक्रम में जिले से 10 गाडियों का काफिला 21 सिंतबर को रवाना होगा। उन्होंने बताया कि बंगा तहसील में काफिला साथी कुलदीप झिंगडा बलाचौर तहसील का काफिला बलवीर सिंह कोलगढ़ की अगुवाई में चलेगा। उन्होंने बताया कि जिले में राम सिंह नूरपुरी की देखरेख में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस मौके पर कर्ण सिंह राणा, महा सिंह रौड़ी, शशी राणा, बीबी चरनजीत नवांशहर भी हाजिर रहे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता।