नेत्रजांच आपरेशन कैंप आज
मुकंदपुर| गांवनौरा में सांझ केंद्र बंगा की ओर से शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह आजाद स्पोट्र्स एंड वेलफेयर क्लब (रजि.) गांव करेआम के सहयोग से मुफ्त नेत्रजांच आपरेशन कैंप लगाया जाएगा।
जानकारी देते हुए बंगा के सांझ केंद्र के इंचार्ज एएसआई प्रह्लाद सिंह ने बताया कि कैंप में नेत्र विशेषज्ञ डा. दीपइंद्र सिंह संधू अपनी टीम के साथ मरीजों की आंखों की जांच करेंगे, जबकि आपरेशन के लिए चयनित होने वाले मरीजों के आपरेशन 22 23 सितंबर को संधू अस्पताल नवांशहर में किए जाएंगे।