पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोडवेज बसों में परेशानी झेल रहे हैं विद्यार्थी

रोडवेज बसों में परेशानी झेल रहे हैं विद्यार्थी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर| बसोंके माध्यम से कस्बा काठगढ़ के विभिन्न गांवों से शहरों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि रोडवेज के कंडक्टर ड्राइवर विद्यार्थियों को बसों में चढ़ाना बोझ समझते हैं। विद्यार्थियों को घंटों बस अड्डों पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। इस कारण वे स्कूलों कालेजों में देरी से पहुंचते हैं और उनकी पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। अधिकतर विद्यार्थी बस पास होल्डर हैं लेकिन उन्हें बसों में चढ़ाए जाने के कारण वे दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें पेश रही परेशानी को दूर किया जाए।