- Hindi News
- डीएसपी रुपिंदर कौर हरप्रीत का हाल जानने अस्पताल पहुंची
डीएसपी रुपिंदर कौर हरप्रीत का हाल जानने अस्पताल पहुंची
चंडीगढ़रोड के पास सतलुज सिनेमा में वीरवार सुबह युवती को जान से मारने की नीयत से उसका गला रेतना वाला आरोपी पुलिस की गिरप्त से अभी भी दूर है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। उधर मामले के संबंध में की गई जांच के संबंध में खुलासा करते हुए डीएसपी रुपिंदर कौर ने बताया कि युवती के साथ इस मामले की जांच को आगे बढ़ाने के लिए वे अस्पताल में मिली भी हैं, मगर अभी तक युवती सही रूप से बोलने में असमर्थ है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की टीमें सक्रीय हैंं। यहां बता दें कि पुलिस को दिए अपने बयानों में गांव गुड़पड़ की घायल युवती हरप्रीत कौर ने बताया कि तलवंडी फत्तू का जगदीप पिछले पांच महीने से उसे शादी के लिए परेशान करता था। वह उनके घर पर भी रिश्ता लेकर आए थे, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। वीरवार को जगदीप उसे नवांशहर में मिला तथा मोटरसाइकिल पर बैठने के लिए मजबूर करने लगा। फिर उसे डरा कर सिनेमा आने पर मजबूर कर दिया। सिनेमा के पीछे पहुंचने पर उसके पीछे से गले पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। उसकी चीख पुकार सुनकर दीवार के पीछे जूस की दुकान करने वाले शिवम उसे अस्पताल तक ले लाया।
नवांशहर में उपचाराधीन युवति का हालचाल जानने पहुंची डीएसपी रुपिंदर कौर।