पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे करीब 13 लाख रुपए के कपड़े

बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे करीब 13 लाख रुपए के कपड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खन्ना परिवार की ओर से जम्मू-कशमीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए गए करीब 13 लाख रुपए के कपड़ों से भरे ट्रक को डीसी आनंदिता मित्रा ने हरी झंडी देकर रवाना किया। इनमें करीब 2000 नए कपड़े हैं इसके अलावा दोआबा सेवा समिति श्री वर्धमान जैन सेवा संघ की ओर से तीन सौ ट्रेक सूट गर्म टी-शर्ट भी इस ट्रक में भेजी गई हैं। डीसी आनंदिता मित्रा ने खन्ना परिवार की ओर बाढ़ पीड़ितों की कपड़े भेज कर मदद करने के काम की सराहना की। उन्होंने समिति संघ की ओर से दिए गए सहयोग की भी सराहना की। इस अवसर पर समाज सेवी राकेश खन्ना ने कहा कि समाज सेवा परोपकार के रास्ते पर चलने की प्रेरणा उन्हें अपने पिता लाला कौर चंद खन्ना माता फूला रानी खन्ना से मिली। उनकी प्रेरणा से ही श्री आनन्दपुर (मध्यप्रदेश) में विराजित श्री हजूर गुरु महाराज पंचम पातशाही के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में यह सेवा कार्य किया है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष डा. जसविंदर सिंह संघ मुनीष जैन ने खन्ना परिवार की ओर से दिए गए इस सहयोग के लिए सराहना की। मौके पर समिति के उपाध्यक्ष यशपाल सिंह हाफिजाबादी, संघ संरक्षक अनिल जैन, अचल जैन, भूषण जैन, नेम कुमार जैन, पारस जैन, संदीप जैन, संजीव जैन, रोहित जैन, कमल कुमार अनेजा, जगजीत राए बुद्घिराजा, मास्टर हुस्न लाल, सतीश राजपाल, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

डीसीने किया खन्ना परिवार का सम्मान

डीसीआनंदिता मित्रा की ओर से जम्मू-कशमीर बाढ़ पीड़ितों के लिए कपड़े भेजने वाले राकेश खन्ना सुरेखा खन्ना के साथ परिजनो राजेश खन्ना, राजीव खन्ना, मोनिका खन्ना, हेतुल खन्ना,वाणी खन्ना, सानवी खन्ना, अवणी खन्ना को संयुक्त रुप से सम्मानित किया गया।

राहत सामग्री को हरी झंडी देकर जम्मू कश्मीर के लिए रवाना करते हुए डीसी आनंदिता मित्रा।