नशे अपराध की जड़ : शिखा गोयल
जिलाकानूनी सेवाएं अथार्टी एसबीएस नगर की ओर से आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से रेलवे रोड पर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में 4 दिवसीय सैमिनार शुरू हुआ, जिसमें मुख्य मेहमान जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी कम चीफ ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट शिखा गोयल रही। इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि नशे अपराध की जड़ है। नौजवान पीढ़ी नशों की गिरफ्त में है, जिसको इससे निकालने के लिए ऐसी क्रांति की जरूरत है जो नशे की जंजीरें तोड़े तथा पंजाब को नशों से आजाद करवाए।
उन्होंने कहा कि पंजाब की जेलों में सुनवाई अधीन कैदियों में लगभग 30 फीसदी कैदी नशीले पदार्थों की तस्करी या इनसे संबंधित मामलों के तहत नजरबंद हैं। उन्होंने बताया कि चार दिन तक चलने वाले सेमिनार में, रोजाना एक घंटा आर्ट ऑफ लिविंग के टीचर मनोज कंडा इस केंद्र में अभ्यास करवाएंगे। इस दौरान मनोज कंडा ने युवाओ को नशा त्यागने के लिए प्रेरित किया। मौके पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर चमन सिंह मल्लपुरी, डा. चमन लाल, मानवाधिकार कार्यकर्ता वासदेव परदेसी, समाज सेवक प्रदीप शारदा, मनजीत सिंह, तरसेम सिंह, पूजा रानी, वीना रानी, गुरनेक सिंह बैंस आदि हाजिर रहे।
जिला कानूनी सहायता अथार्टी की ओर से नशा छुड़ाओ केंद्र में आयोजित चार दिवसीय कैंप को संबोधित करते हुए मनोज कंडा मंच पर उपस्थित सीजेएम मैडम शिखा गोयल।