- Hindi News
- श्री विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम के तहत लगाई चौकी
श्री विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम के तहत लगाई चौकी
नवांशहर| सर्राफाबाजार में श्री विश्वकर्मा पूजन कार्यक्रम के तहत शनिवार को बाबा जी की चौकी लगाई गई। इस दौरान भजन गायक नरेश कैंथ सत्ती सितारा ने श्री विश्वकर्मा महाराज की महिमा का गुणगान किया। आयोजक प्रबंधक कानन माखाल ने बताया कि इस पूजा में कलकत्ता, दिल्ली, मुंबई आदि से आकर शहर में विभिन्न व्यवसाय करने और सोने के जेवर बनाने के काम में लगे कारीगर सभी की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए श्री विश्वकर्मा जी की पूजा करते हैं। इस मौके पर खीर का लंगर लगाया गया। इस दौरान राजेश मारवाह, राजू, पप्पू, मुनीश धीर, सुभाष वर्मा, अक्षय कंडा, विश्वनाथ, ओम प्रकाश, पंडित राम मोहन, विश्वजीत, आदित्य, कार्तिक, मेहराज, बॉबी, नवीन धीर, नंदी आदि भी मौैजूद रहे।