पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पावरकॉम मुलाजिमों ने की रोष रैली

पावरकॉम मुलाजिमों ने की रोष रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवांशहर | मंगलवारको पावरकॉम के शहरी उपमंडल मुलाजिमों ने मांगों को लेकर रोष रैली की। रैली को संबोधित करते हुए यूनियन के उपाध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि विभाग में नई नौकरियों की भर्ती, ठेकेदारी सिस्टम को बंद करना, पे बैंड, पे ग्रेड, कैटेगरी वाइका स्केल को लागू करने की मांगें की जा रही हैं, लेकिन सरकार इन पर ध्यान नहीं दे रही। मंडल प्रधान परमजीत सिंह सैणी ने कहा कि मांगों को लेकर पावरकॉम मुलाजिम 30 सितंबर को शहर में रोष रैली करेंगे, जबकि मांगें माने जाने की सूरत में 14 अक्टूबर को संघर्ष रैली की जाएगी। इस मौके पर कुलविंदर सिंह औड़, सुभाष कुमार, राजिंदर सिंह, राम संजीवन, बलकार राम, गुरमुख सिंह मौजूद रहे।