- Hindi News
- नवांशहर जालंधर रूट पर ट्रेनें बढ़ाने की मांग
नवांशहर-जालंधर रूट पर ट्रेनें बढ़ाने की मांग
नवांशहर | जागोनवांशहर जागो सोसायटी ने नवांशहर से जालंधर रूट पर बंद पड़े दो पेयर फिर से चलाकर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। सोसाइटी के सचिव निर्मल सिंह रीहल गुरविंदर सिंह भट्टी ने बताया कि सोसाइटी की ओर से 26 जनवरी 2013 से लगातार सरकार से इन बंद पड़े पेयर्स को चलाने की मांग कर रही है। नवांशहर से जालंधर के 2 रूटस (पेयर यानि अप-डाउन रूट) 1990 से बंद है। इसके अलावा सोसाइटी की ओर से नवांशहर से अमृतसर नवांशहर से आनंदपुर साहिब तक रेल चलाने की मांग भी उठाई गई। मौके पर जगदीश, अमरजीत, सतपाल, जसवंत सिंह भट्टी, विवेक आदि उपस्थत रहे।