पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्द, जमीन के इंतकाल संबंधी काम आज से एक ही जगह

फर्द, जमीन के इंतकाल संबंधी काम आज से एक ही जगह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंगा-श्री आनंदपुर साहिब फोरलेन होगा: मजीठिया

मालएवं लोक संपर्क मंत्री बिक्रम मजीठिया एवं सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने मंगलवार को नवांशहर बंगा में पटवार वर्क स्टेशनों (पटवार खानों) का उद्घाटन किया। इसके साथ ही लोगों के जमीन संबंधी काम एक ही जगह पर होने का रास्ता साफ हो गया। इस मौके पर मजीठिया ने कहा कि पटवार वर्क स्टेशन बनने से लोगों को काफी लाभ होगा। इन वर्क स्टेशनों को फर्द केंद्रों के नजदीक रखा गया है ताकि पटवारी नियमित तौर पर कंप्यूटराइज फर्द केंद्र में माल रिकार्ड अपडेट करवा सकें।

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि केंद्र में एनडीए सरकार बनने से देश की आर्थिक स्थिति सुधरने लगी है। विकास दर एक बार फिर 5 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है। इससे सरकार के रेवेन्यू में भी बढ़ौतरी होगी तथा विकास कार्यों में तेजी आएगी। अनधिकृत कालोनियों के बारे में पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति का प्लाट अनधिकृत कालोनी में है तो अगर वह व्यक्ति प्लाट की तय रकम जमा करवा देगा, तो उसे एनओसी दे दी जाएगी। इस दौरान सीपीएस चौधरी नंदलाल, जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन डा. एसके सुक्खी, अकाली दल के जिला प्रधान राम सिंह दुधाला, जिला भाजपा प्रधान संजीव भारद्वाज, हलका इंचार्ज बीबी सतिंदर कौर करीहा, हरिंदर चंदूमाजरा, जगतेश्वर मजीठा, एसजीपीसी मेंबर गुरबख्श सिंह खालसा, महिंदर सिंह हुसैनपुरी, हरप्रभ महिला सिंह बरनाला, भूपिंदर पाल सिंह जाडला, कुलविंदर सिंगला, तारा सिंह शेखूपुर, सतनाम सत्ता, डा. हरमेश पुरी, परम खालसा, संजीव राणा, शाम सुंदर जाडला आदि उपस्थित थे।

फोटोको लेकर होड़ : मीडियामें मंत्री जी के साथ फोटो जाए, इसका जितना चाव अकाली नेताओं को था उतना ही जल्दी अच्छी फोटो खींचने का चाव फोटोग्राफरों को था। मंगलवार को जैसे ही बिक्रम मजीठिया सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा उद्घाटन पत्थर के पास पहुंचे तो अकाली नेता एक दूसरे से आगे आने की होड़ में एक दूसरे को कंधे मारने लगे। ऐसा ही हाल फोटो खींचने के लिए फोटोग्राफरों का था। जगह कम होने की वजह से वह खड़े नहीं हो पा रहे थे। हालात ऐसे बने की अकाली दल के जिला प्रधान राम सिंह दुधाला ने इस धक्कामुक्की को देख वर्क स्टेशन के बाहर की खड़े रहना बेहतर समझा। बाद में उन्हें पुलिस अधिकारियों ने खुद अंदर तक पहुंचाया।

बंगा के मार्केट कमेटी कार्य