भगवती जागरण 27 को
नवांशहर। श्रीगुरु रविदास मोहल्ला में स्थित अंबेडकर पार्क में मां कलसां क्लब नवांशहर की ओर से विशाल भगवती जागरण 27 सितंबर को करवाया जाएगा। क्लब के मुख्य सेवादार परमजीत पम्मा ने बताया कि इस 7वें भगवती जागरण में जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन डा. सुखविंदर सुक्खी मुख्य मेहमान होंगेे। स्टेज का उद्घाटन समाज सेवक जसवंत सिंह भारटा करेंगे। आशा रानी द्वारा ज्योति की रस्म अदा करने के बाद मां के भवन का उद्घाटन प्रीति महंत करेेंगे।