- Hindi News
- खस्ताहाल दशहरा मैदान मार्ग आखिर कब बनेगा
खस्ताहाल दशहरा मैदान मार्ग आखिर कब बनेगा
मोतासिंह नगर से दशहरा ग्राउंड को जाने वाले मार्ग को बने बरसों बीत गए हैं लेकिन इस मार्ग की दशा सुधारने में तो पूर्व पार्षद और ही नगर परिषद ने कभी इस ओर ध्यान दिया। जबकि हर वर्ष दशहरा मेला देखने वाले लोगों का अधिकतर इसी मार्ग से होकर आना-जाना रहता है।
25 सितंबर से शुरू होने वाले 16वें दशहरा मेले में यहां दूर-दूर से लोगों का आना रहेगा, वहीं शहरवासी भी अपने बच्चों के साथ झूलों का आनंद लेने इसी मार्ग से जाएंगे। इस सड़क की दशा को सुधारने के लिए दशहरा उत्सव कमेटी ने भी कभी कोई उचित कार्रवाई नहीं की। इसी मार्ग से गवर्नमेंट स्कूल के पिछले गेट को जाने वाली सड़क में हर तरफ पड़े गड्ढों बिखरे पत्थरों के कारण यहां से गुजरने वाले स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों के अनुसार पिछले करीब दस-बारह सालों से से सड़क जर्जर हालत में हैं। उन्हें रोजाना समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है, जबकि इसी मार्ग से पुरानी कोर्ट से कम दूरी होने के कारण डीसी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, सेशन कोर्ट, सिविल कोर्ट, खजाना दफ्तर, डाकतार घर, तहसील कांप्लेक्स, टैलीफोन एक्सचेंज अन्य कई कार्यालयों को जाने वाले पैदल दोपहिया वाहन चालक इसी सड़क से गुजरते हैं। स्कूल के बच्चे साइकिल सवार दोपहिया वाहन चालक इन गड्ढों बिखरे पत्थरों से दूरी बनाकर गुजरने के चक्कर में अक्सर अपना संतुलन खो बैठते हैं और गिरकर चोटिल हो जाते हैं।
क्षेत्रवासी अतिंदर पाल सिंह, ओंकार सिंह सैंबी, दिनेश कुमार, दीपक गौतम, सुखविंदर सिंह रीहल, राकेश कुमार, प्रदीप कुमार, दीपक कुमार गुरनाम सिंह, कुलदीप सिंह, राम पाल, मधु बेदी, बलवीर सिंह, लक्की शर्मा, शाम लाल, रती राम, मंगू राम, भाग चंद, लैहंबर राम, सोहन सिंह, मनजीत कौर, कपिल देव, शिंदर पाल, दिलबाग सिंह, जगतार राम, बहादुर सिंह, मनजीत कैर, चरण दास, विजय कुमार, दिलावर सिंह, संदीप कुमार, रितु रानी, सुषमा जोशी, पूजा ने कहा कि बरसात के मौसम में तो इस सड़क पर बारिश का पानी कई-कई दिनों तक खड़ा रहता है।
इस कारण सड़क पर पड़े गड्ढों में पानी भर जाता है और यहां से गुजरने वाले लोगों को गड्ढों का अंदाजा नहीं रहता। पानी खड़ा होने के कारण पानी से बदबू उठने लगती है और सांस लेना भी दूभर हो जाता है। लोगों ने कहा कि इसी मार्ग से दशहरे के रोज मेले में आने-जाने लोग दूर-दराज के क्षेत्रों के भार