पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हल्का इंचार्ज की बेटी की कार हटवाने पर हंगामा

हल्का इंचार्ज की बेटी की कार हटवाने पर हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयरेलवे रोड पर पार्क की गई हल्का इंचार्ज बीबी सतिंदर कौर करीहा की बेटी की कार को साइड पर करवाना एएसआई ट्रैफिक के लिए जी का जंजाल बन गया। पहले तो एक अकाली नेता ने उन्हें अपना रौब दिखाया तथा बाद में बात पुलिस के बड़े अधिकारियों तक पहुंच गई।

पुलिस मुलाजिम इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन लोगों का कहना है कि उसने कुछ गलत नहीं किया था। सोमवार को अकाली दल की हल्का इंचार्ज बीबी सतिंदर कौर करीहा की बेटी रेलवे रोड पर दाना मंडी गेट के पास स्थित एक दुकान में शापिंग करने आई हुई थीं। गाड़ी को सडक़ में पार्क कर दिया गया, तो वहां तैनात एएसआई तेलू राम ने ड्राइवर को गाड़ी हटाने के लिए कहा।

इस पर हल्का इंचार्ज की बेटी वहां पहुंच गईं तथा ट्रेफिक पुलिस को एसपी से बात करने को कह दिया। कुछ ही मिनट में हल्का इंचार्ज के समर्थक नेता वहां पहुंच गए तथा पुलिस मुलाजिम पर रौब डाला तथा अपने बारे में बताया।

इसके अलावा उन्होंने पुलिस मुलाजिम की नेम प्लेट से नाम पढ़ा तथा कर्मचारी के बारे में शिकायत की बात कह दी। उधर इस मामले में एएसआई तेलू राम ने कहा कि उन्होंने तो किसी के साथ कोई बदतमीजी की तथा ही कानून से बाहर होकर कोई काम किया।

उन्होंने बताया कि वैसे भी उन्हें यह पता नहीं था कि वह बीबी करीहा की बेटी हैं, लेकिन वैसे भी उन्होंने उन्हें कुछ गलत कहा ही नहीं था। उन्होंने कहा कि अगर उच्चाधिकारी उन्हें बुलाएंगे तो वह पूरी घटना बता देंगे। उधर इस मुद्दे पर बात करने के लिए बीबी करीहा के फोन नंबर 94171-40093 पर बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।