- Hindi News
- शहीद भगत िसंह म्यूजियम, घर और पार्क का बिजली बिल माफ
शहीद भगत िसंह म्यूजियम, घर और पार्क का बिजली बिल माफ
डीसीआनंदिता मित्रा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शहीद भगत िसंह के जद्दी घर, म्यूजियम और यादगारी पार्क के बिजली के बिल माफ कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल की देखरेख में लिए गए इस फैसले के संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। जबकि यादगारी पार्क की देख-रेख संभाल के लिए डीसी एसबीएस नगर की अगुवाई में एक कमेटी बना दी गई है, जिसे सरकार की ओर से कलचरल सैस के जरिए बजट जारी होगा।
डीसी आनंदिता मित्रा ने कहा कि शहीद भगत सिंह की कुर्बानी देश प्रेम की बहुत बड़ी मिसाल है, उन्होंने छोटी उम्र में ही देश की आजादी का सपना देखा और आजादी के लिए ही फांसी का रस्सा चूम लिया। जिले के लोगों के लिए हमेशा मान की बात रहेगी कि वे शहीद की अमीर विरासत के वारिस हैं। उन्होंने कहा कि शहीद हमेशा ही नौजवानों के आदर्श रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ एसडीएम बंगा अरविंद कुमार, डीएसपी बंगा हंस राज, डीईओ दिनेश कुमार, बंगा के ईओ अवतार चंद, गांव खटकड़कलां के सरपंच सखविंदर सिंह, म्यूजियम केयर टेकर जोध सिंह अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
नवांशहर में शहीद के पिता स. किशन सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित करते हुए अधिकारी।