मंदिरों में नवरात्र पूजन की धूम
सोमवारको पांचवें नवरात्रे के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। नवरात्र कार्यक्रम के तहत शिवाला पं. जय दयाल ट्रस्ट मंदिर घास मंडी में सोमवार की सुबह नवमहापुरायण जी का पाठ हुआ तो दोपहर को मां दुर्गा जी की स्तुति का पाठ कर महिलाओं ने समूह रूप से करने के बाद संकीर्तन किया।
स्नेही मंदिर में सुबह दुर्गा जी का पूजन तथा दोपहर को पं. हर्षवर्धन, पं. दिनेश मिश्रा की टीम ने हवन यज्ञ करवाया। शाम को श्री दुर्गा स्तुति जी का पाठ हुआ। सभी के लिए फलाहारी भंडारा भी लगाया गया। इसी प्रकार कच्चा टोबा शिव मंदिर में नवरात्रों के उपलक्ष्य में श्री दुर्गा स्तुति जी का पाठ हुआ, दोपहर को मां की महिमा का गुणगान महिला संकीर्तन मंडल ने किया।
वहीं शहर के बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री दुर्गा स्तुति जी का पाठ संकीर्तन, श्री बांके बिहारी गौशाला, हीरा जट्टा मोहल्ला का नयना देवी मंदिर, सप्था शिवपुरी मंदिर, उम्मटा मोहल्ला के स्त्री सतसंग सभा, मंदिर हरिया, राजां मोहल्ला का शीतला माता मंदिर, स्लोह रोड नेहरु गेट के मंदिर के साथ अन्य मंदिरो में मां स्कंद माता का पूजन किया गया।
नवांशहर के स्नेही मंदिर में मां दुर्गा का पाठ करती हुईं महिलाएं।