- Hindi News
- भाजयुमो ने नशा मुक्त पंजाब जागरूकता रैली निकाली
भाजयुमो ने नशा मुक्त पंजाब जागरूकता रैली निकाली
शहीदभगत सिंह नगर के युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंगा से खटकड़कलां तक रैली निकालकर नशा मुक्त पंजाब का संकल्प लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष तथा जिला प्रभारी भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में खटकड़कलां जाकर शहीद भगत सिंह को नमन किया।
उन्होंने कहा कि पंजाब युवा भाजपा की तरफ से प्रदेश के नौजवानों को नशे के खिलाफ लामबंद करने तथा नशे से पीडि़त युवकों को नशा छुड़ाओ केंद्र तक ले जाने, उनका इलाज करवाने तथा सम्माननीय नागरिक के तौर पर जिंदगी बसर करवाने का संकल्प लिया है।
उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं इसलिए पार्टी ने उनके गांव से इस मुहिम की शुरूआत करने का फैसला लिया है। इस मौके पर युवा कार्यकर्ताओं ने शहीद को पुष्पांजलि भी अर्पित की। इस मौके पर माधव भारद्वाज, संजीव राणा, सतनाम सिंह ढिल्लों, राजवीर सिंह, विशाल पाहवा, राजेश मक्कड़, साहिल घई, शमिंदर सिंह, कुलवंत सिंह कजला, रिंपी चौधरी, गुरप्रीत गोपी, हैप्पी गरचा, राजदीप नागरा, कमलदीप मेहंदीपुर, वीरू झिंगड़ां मौजूद रहे।
बलाचौर। भारतीयजनता पार्टी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह के नेतृत्व में दाना मंडी से लेकर भद्दी चौंक तक मशाल मार्च निकाला। नशों के खिलाफ निकाली गई रैली में बलाचौर, नवांशहर, साहिबा, सड़ोआ, काठगढ़, पोजेवाल, जाडला से पार्टी वर्करों ने हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भानू प्रताप सिंह ने कहा कि बलाचौर में मशाल मार्च युवाओं को नशों की खिलाफ लामबंद करने के उद्देश्य से निकाला गया है, इसलिए पंजाब की जवानी को बचाना खुद युवाओं के हाथ में है। इस मौके पर मार्केट कमेटी के उप चेयरमैन वरिंदर सिंह सैणी, माधव भारद्वाज, विक्की चौधरी, विन्नी चौधरी, रिंपी चौधरी, सतनाम सिंह सत्ता, संजीव राणा ने भी विचार रखे।