ऐसी मस्ती बन सकती है हादसे का कारण
नवांशहर। बाद दोपहर करीब 3 बजे पंडोरा मोहल्ला में पार्क के पास एक स्कूटी पर एक या दो नहीं बल्कि पांच बच्चे चढक़र बैठ गए। स्कूटी चालक स्कूटी को तेज रफ्तार में चला रहा था और स्कूटी पर बैठे बच्चे शोर मचा रहे थे, मानों उन्होंने कोई नई चीज की है। मगर ऐसी मस्ती बच्चों के लिए हानिकारक भी हो सकती है। हालांकि कुछ देर बाद बच्चे स्कूटी से उतरकर अपने-अपने घर चले गए।
(फोटो : पुनीतबाली)