कार की चपेट में आया बुजुर्ग, मौत
नवांशहर | नेशनलहाईवे पर गांव लंगड़ोया में आलटो कार की चपेट में आने से जख्मी हुए व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव रामरायपुर के रहने वाले चरण दास के रूप में हुई है। थाना सदर पुलिस के एएसआई पुरषोतम लाल ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे लंगड़ोया के गांव रामरायपुर मोड़ के पास सड़क पर जा रहा व्यक्ति चंडीगढ़ की तरफ से रही एक आलटो कार की चपेट में गया। जिसके चलते उसे गंभीर चोटें आईं। घायल को सिविल अस्पताल ले जाया गया। घायल की हालत गंभीर होने के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। बताया कि यह सूचना मिली है कि घायल की मौत हो गई है।