- Hindi News
- गुज्जरपुर की शहर की हद में आई जमीन कौंसिल को ट्रांसफर
गुज्जरपुर की शहर की हद में आई जमीन कौंसिल को ट्रांसफर
नगर परिषद की हद बढ़ने के बाद कई गांव इसकी हद में गए हैं।
भास्करन्यूज|नवांशहर
नगरकौंसिल की हद बढ़नेे के बाद शहर की हद में आए गांवों की शामलात जमीनें नगर कौंसिल को मिलनी शुरू हो गई हैं। गांव गुज्जरपुर की ऐसी ही 50 कनाल (करीब 6 खेत) जमीन नगर कौंसिल को ट्रांसफर हो गई है तथा इसका इंतकाल भी कौंसिल के नाम चढ़ गई है। करोड़ों रुपए की जमीन मिलने से अब कौंसिल की ओर से इस पर नए प्रोजेक्ट बनाने के प्लान बनाने शुरू कर दिए गए हैं।
वीरवार को एसडीएम जीवन जगजोत कौर नप अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। एसडीएम ने रेवेन्यू अधिकारियों को इस जगह की निशानदेही कर तुरंत इसे कौंसिल के हवाले करने के आदेश दिए हैं। शहर की हदें सन 2006 में बढ़ाई गई थीं, इसके बाद कई गांवों के इलाके शहर में गए। सरकार की ओर से भी इस संबंध में 17 मार्च 2006 को एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा गया था कि शहर की हद में आईं गांवों की शामलात जमीनों को नगर कौंसिलों को ट्रांसफर कर दिया जाए परंतु आठ साल बीत जाने के बाद भी किसी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
डीसी आनंदित्ता मित्रा एसडीएम जीवन जगजोत कौर ने इस मामले को लेकर कार्रवाई शुरू की। एसडीएम जीवन जगजोत कौर ने नवांशहर में विभिन्न गांवो की पड़ती जमीनों के इंतकाल करवा कर उन्हें नगर कौंसिल नवांशहर के नाम ट्रांसफर करवाने का काम शुरू किया। एसडीएम जीवन जगजोत कौर ने बताया कि गुज्जरपुर की छह खेत जमीन का उन्होंने मुआयना भी किया तथा वहां अब शहर के लोगों के लिए कोई योजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि कुछ अन्य पंचायतों की जमीन ट्रांसफर करवाने को लेकर भी कार्यवाही चल रही है, जबकि बरनाला की जमीन के मामले में अदालत में के विचाराधीन है।
गांव गुजरपुर में नगर कौंसिल को मिली जमीन का जायजा लेती हुई एसडीएम जीवनजगजोत कौर ईओ गुरबख्शीश सिंह।