- Hindi News
- जिले में खुलंेगेे 49 यूनीफाइड सेवा केंद्र
जिले में खुलंेगेे 49 यूनीफाइड सेवा केंद्र
लोगोंको सुविधा केंद्र जैसी सुविधाएं उनके घरों के नजदीक प्रदान करने के लिए जल्द ही जिले में 49 यूनीफाइड सेवा केंद्र खोले जाएंगे। यह केंद्र 8-10 किलोमीटर के घेरे में पड़ती आबादी को सरकार की ओर से निर्धारित सेवाएं प्रदान करेंगे। यही नहीं पंजाब सरकार की ओर से प्रशासनिक सुधारों के तहत सामाजिक सुरक्षा और स्त्री बाल विकास विभाग की ओर से दी जातीं नागरिक सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया गया है।
डीसी आनंदित मित्रा ने आज यहां बताया कि फिलहाल यह सेवा ट्रायल रन पर है और इसकी सफलता के बाद जल्द ही दूसरे विभागों की सेवाएं भी इसी तरह ऑनलाइन शुरू कर दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की ओर से शुरू किए गए प्रोजेक्ट के तहत लोगों को आवेदन देने की ऑनलाइन सुविधा मुहैया करवाई जा रही है।
इसके चलते कंप्यूटर के जरिए लोग अपने घर से ही इंटरनेट से सरकारी सेवा के लिए आवेदन दे सकेंगे, जबकि पहले उन्हें इस काम के लिए उनको सुविधा केंद्र में जाना पड़ता था।
ये सुविधाएं हैं ऑनलाइन
डीसीने बताया कि मौजूदा समय में जो कोई सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई गई हैं उनमें 21 साल से कम उम्र के आश्रित बच्चों को वित्तीय सहायता, अपाहिज पैंशन के लिए वित्तीय सहायता, बुढापा पैंशन, 58 साल से कम उम्र की विधवा और बेसहारा महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता योजना और राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना शामिल हैं। इसके लिए पंजाब सरकार की वैबसाइट डब्ल्यूडूब्ल्यूडब्ल्यू डाट पीयूएनजेएबी डाट जीओवी डाट इन पर क्लिक किया जा सकता है और फिर अप्लाई लिंक पर क्लिक करके अपना फार्म भरा जा सकता है। इसके अलावा यहां जरूरी दस्तावेज अपलोड करने का भी विकल्प दिया गया है। इसके चलते आवेदन खुद खुद अपने आप संबंधित विभाग के पास पहुंच जाएगा और व्यक्ति को उसके आवेदन का नंबर ईमेल और एसएमएस के जरिए भी बताया जाता है और आवेदनकर्ता ऑनलाइन अपने आवेदन का पता भी कर सकता है कि इस समय किस अधिकारी तक उसका आवेदन पहुंचा है। प्रोजैक्ट के तहत संबंधित विभागों के आधिकारियों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। डीसी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत जल्द ही अन्य सेवाओं का विस्तार किया जाएगा और इसके साथ लोगों को और अधिक पारदर्शी ढंग से सरकारी सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
नवांशहर का सुविधा केंद्र। इसकी तर्ज पर यूनीफाइड सेवा केंद्र खोले जाने हैं।