पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आढ़तियों फाइनांसरों को एक करोड़ की चपत लगाकर कारोबारी गायब

आढ़तियों-फाइनांसरों को एक करोड़ की चपत लगाकर कारोबारी गायब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस मामले की जांच में जुटी

नवांशहरसे एक साल पहले अचानक परिवार सहित गायब हुए प्रापर्टी डीलर के मामले की तरह ही अब बंगा की सब्जी मंडी में काम करने वाला एक कारोबारी आढ़तियों और फाइनांसरों को लगभग एक करोड़ से अधिक की चपत लगाकर परिवार सहित गायब हो गया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मूलरूप से बिहार के बाहौरनपुर (आरा) का रहने वाला उपेंद्र कुमार उर्फ पीके कई सालों से बंगा सब्जी मंडी में कारोबार करता था तथा अब 12 दिन से गायब है, जिसके बारे में अभी तक कुछ नहीं पता चला है। शहर में इस मामले की खासी चर्चा है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

मामले को लेकर जिला भाजपा प्रधान संजीव भारद्वाज की अगुवाई में डीएसपी सर्बजीत सिंह से मिले नरेश थापर, सुरिंदर कुमार, कर्मजीत सिंह आदि लोगों ने बताया कि बिहार का रहने वाला आरोपी कई सालों से सब्जी मंडी बंगा से आलू मटर आदि सब्जियां दूसरे राज्यों में भेजता था। अपने काम के लिए वह फाइनांस कंपनियों से उधार भी ले लेता था तथा कई आढ़तियों के साथ भी उनका लेन-देन था। उन्होंने बताया कि पीके का 30 नवंबर तक मैसर्ज एसएच ब्रदर्ज बंगा के हरमनप्रीत सिंह पुत्र कर्मजीत सिंह के लगभग 18 लाख रुपए, हरी राम थापर एंड संस के लगभग 15 लाख कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी बंगा के लगभग 53 लाख हजार रुपए का लेन-देन था। इसके अलावा उसने कई फाइनेंस कंपनियों आढ़तियों से उधार भी लिया हुआ था। शिकायतकर्ताओं के अनुसार पीके के तीन अन्य साथी अभी भी बंगा में रह रहे हैं, जो पीके को लगातार शहर की रिपोर्ट फोन पर दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपने पैसों संबंधी जब पीके से बात करनी चाही तो पीके ने कहा कि वह किसी से नहीं डरता और ही किसी के पैसे देने हैं।

1 करोड़ 11 लाख से ज्यादा हो सकती है राशि

पुलिसको दी शिकायत में जिन लोगों ने अपने पैसों की चर्चा की है, वह भले ही एक करोड़ 11 लाख के आसपास की रकम बनती हो लेकिन असल में यह रकम उससे अधिक है। अभी वे लोग सामने नहीं आए हैं जिन्होंने और भी पैसा कैश दे रखा है। क्योंकि कई के पास इसका कोई लिखित खाता या हिसाब आदि नहीं है। इस कारण वे सामने नहीं सके। भाजपा जिला प्रधान संजीव भारद्वाज का कहना है किसी को भी लोगों की कमाई को लूटने का हक नहीं है तथा उम्मीद है कि पुलिस इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी।

डीएसपी बंगा सर्बजीत सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल