- Hindi News
- पारा 3 डिग्री | ठंड बढ़ी, गर्म कपड़ों की खरीददारी शुरू
पारा 3 डिग्री | ठंड बढ़ी, गर्म कपड़ों की खरीददारी शुरू
पारा 3 डिग्री | ठंड बढ़ी, गर्म कपड़ों की खरीददारी शुरू
नवांशहर| सर्दीने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से जहां सर्दी में बढ़ौत्तरी होनी शुरू हो गई है, वहीं सुबह के समय कोहरा पड़ने दिनभर चलने वाली सर्द हवाओं के कारण तापमान और गिरने लगा है। सर्दी में हुई बढ़ोतरी के कारण लोगों ने अब गर्म कपड़ों की खरीददारी करनी शुरू कर दी है। वीरवार को न्यूनतम तापमान डिग्री तक लढ़क गया। इस कारण अन्य दिनों की अपेक्षा आज के दिन काफी ठंड महसूस की गई। उधर, क्षेत्र के ओल्ड कोर्ट रोड पर स्थित बारांदरी गार्डन के सामने लगने वाली सेल पर वीरवार को गर्म कपड़ों की खरीद के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। लोगों ने जैकेट्स, जर्सियां, टोपियां, ओवरकोट, दस्ताने, मफरल आदि की खूब खरीददारी की। -गुरमुखसिंह