पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगले सप्ताह से प्लाटों की एनओसी मिलने की उम्मीद

अगले सप्ताह से प्लाटों की एनओसी मिलने की उम्मीद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरकौंसिल में एनओसी लेने के लिए प्लाटों की अब तक कुल दो सौ फाइलें जमा हुई हैं। इनमें से 86 फाइलें जालंधर भेजी गई हैं, जबकि 40 और फाइलें तैयार कर ली गई हैं, जिन्हें शुक्रवार को जालंधर भेज दिया जाएगा। पहले भेजी करीब 33 फाइलों की एनओसी अगले सप्ताह से जारी होने की उम्मीद है।

नगर कौंसिल में काम में तेजी आने के बाद पिछले कुछ दिनों में 23 और फाइलें जमा हुई हैं लेकिन अभी तक इनमें से किसी को भी एनओसी नहीं मिल पाई है। पिछले सप्ताह डिप्टी डायरेक्टर दफ्तर भेजी गईं 33 फाइलों के बाद 53 फाइलें इस सप्ताह डिप्टी डायरेक्टर दफ्तर भेजी गई हैं, जबकि 40 और फाइलें पूरी तरह से तैयार हैं। ईओ गुरबख्शीश सिंह ने बताया कि एनओसी के लिए जालंधर भेजी गई फाइलें अगले हफ्ते मिलने की उम्मीद है।