पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्क में कूड़ा फेंकना बंद हुआ तो सडक़ पर शुरू

पार्क में कूड़ा फेंकना बंद हुआ तो सडक़ पर शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडोरामोहल्ला में बनी नगर परिषद की पार्क में चल रहे जय जनता मॉडल स्कूल की दीवार के साथ लगे कूड़े का डंप केवल स्कूली बच्चों और मोहल्लावासियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है, जबकि भारत सरकार की ओर से स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत जैसी मुहिम के तहत नगर परिषद प्रशासन ने कसमें खाई थीं जो हवा हो गई हैं।

पार्क में आंगनबाड़ी और भारत विकास परिषद के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को देश के भविष्य के लिए मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें एक स्कूल में 55, दूसरे में लगभग 70 बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था की गई है। यदि इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे बीमार हो गए तो उनके लिए दवाई लेना भी कठिन हो जाएगा, जबकि क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि बच्चे स्वस्थ होंगे तो देश कैसे स्वस्थ होगा।

प्रशासन को इस समस्या का समाधान जल्द करते हुए इनके बचपन की देखभाल प्राथमिकता के आधार पर करनी चाहिए। क्षेत्रवासी तिलक राज संख्यान, रमेश नैयर, विनोद नैयर, अनीता, बलजीत कौर, राजिंदर, रवनीत कुमार, रमन कुमार, कुलविंदर सिंह, मोहित नैयर ने कहा कि कुछ समय पहले पंडोरा मोहल्ले में इप्रूवमैंट ट्रस्ट की खाली पड़ी जगह से कूड़े के डंपों को उठवाया, इसके बाद नगर परिषद के बने पार्क में ही नगर परिषद ने कूड़ा फैंकना शुरू कर दिया। इसी पार्क में छोटे बच्चे खेलने बुजुर्ग सैर कोे आते हैं। लोगों के रोष के चलते पार्क में कूड़ा फैंकना तो बंद हो गया लेकिन अब पार्क के साथ गुजरती सड़क में कूड़ा फैंकने से मार्ग से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। इसी मार्ग से गुजरकर पंडोरा मोहल्ले में स्थित श्मशानघाट में लोगों का आना-जाना रहता है। मार्ग पर की पावरकॉम के दफ्तर में बिजली के बिल जमा करवाने सैकड़ो लोगों का एकमात्र यही रास्ता है। लोगों ने कहा कि लोगों को स्वस्थ वातावरण देना प्रशासन की जिम्मेदारी है, मगर कई दिनों से प्रशासन ने इस मोहल्ले की सुध तक नहीं ली। लोगों का मार्ग से गुजरते समय सांस लेना भी दूभर हो गया है। लोगों ने नगर परिषद को स्कूल की दीवार से लगे कूड़े के अस्थाई डंप को उठवाकर पहल के आधार पर सफाई व्यवस्था को सुचारू करने की मांग की है।

पंडोरा मोहल्ला में स्थित नप के पार्क के पास लगे गंदगी के ढेरों को दिखाते लोग।

समस्या जल्द दूर की जाएगी

^मामलामेरे ध्यान ने गया है। पार्क की दीवार के साथ लगे अस्थाई डंप को शीघ्र उठवाया जाएगा। लोगों स्